बाइक से जा रहे देवर भाभी सड़क हादसे का शिकार, भाभी की मौत, देवर की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा -दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर गांव के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी डाक पार्सल की गाड़ी से मोटरसाइकिल टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दुलारी देवी अपने मायके से अपने देवर के साथ अपने ससुराल पेसौर जा रही थी। इसी दौरान महानंदपुर गांव के रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल खड़ी डाक पार्सल की गाड़ी से टकरा गई जिससे भाभी दुलारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवर उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे 112 पुलिस की टीम की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपनगर थाना पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गयी।

बाइट।रिश्तेदार
बाइट।चश्मदीद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment