कर्ज वापस माँगा तो साले ने जीजा की पीट पीट कर हत्या कर की!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

3 लाख रुपये के विवाद को लेकर अपने ही साले ने अपने ही जीजा की पीट पीटकर किया हत्या। तीन लोगों पर लगा हत्या का आरोप। नौकरी के नाम पर दिया था तीन लाख रुपये। लहरी थाना क्षेत्र इलाके के शिवपुरी मोहल्ले की घटना!

-लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के शिवपुरी मोहल्ले में अपने ही साले ने जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक विश्वनाथ मिस्त्री के भाई ने बताया कि विश्वनाथ मिस्त्री पिछले 5 सालों से बिहार शरीफ शिवपूरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था और उसने अपने साले सुधीर को नौकरी के लिए 3 लाख रुपया दिए थे। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के 3 लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। सुधीर कुमार पढ़ाई का काम करता है और उसने अपने जीजा से नौकरी का नाम पर 3 लाख रुपया लेकर सुधीर कुमार रफूचक्कर हो गया। 3 लाख रुपये को लेकर करीब 1 साल से जीजा और साले में विवाद चल रहा है। इसी तीन लाख रुपए के विवाद को लेकर देर शाम ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ और तीन लोगों ने मिलकर विश्वनाथ मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।मृतक का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment