वैशाली – उधारी पैसे(कर्ज )वापस माँगने गया युवक तो मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। कर्ज में दिए रूपया मांगने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली। घटना सदर थाना क्षेत्र हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH 22 पुलिस लाइन के समीप एक युवक को बदमाश ने गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया खून से लथपथ पड़े युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी है। युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी है।

घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के लाल पोखर गांव निवासी राकेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ बादल बताया गया है। घायल प्रशांत कुमार से पंचरूखी गांव के रहने वाले युश कुमार ने पिछले 5 वर्ष पूर्व ₹80000 रुपया कर्ज लिया था। इसी रुपया लौटाने को लेकर युश कुमार ने प्रशांत कुमार उर्फ बादल को अपने बाइक पर बैठा कर घर से तकरीबन डेढ़ KM दूर पुलिस हाजीपुर पुलिस लाइन स्थित रमई राम पैट्रोल पंप के पास गोली मारकर भाग गया। वही गोली की आवाज होते हैं घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दी गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि रूपया के लेनदेन में गोली मारने की बात परिजनों द्वारा बताया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है। लिखत आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।

Join us on:

Leave a Comment