अमित कुमार की रिपोर्ट
9 सूत्री मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ता पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रही है, बिहार के विभिन्न जिलों से बस के जरिए हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ता पटना पहुंची। आशा कार्यकर्ताओं की मांगे है की उनका मानदेय बढ़ाया जाए साथ ही नियमित किया जाए। अश्विन पोर्टल से भुगतान शुरू होने के पूर्व का सभी बकाया राशि का भुगतान किया जाए, आशाओं को देय पोशाक( सिर्फ सारी) के साथ ब्लाउज , पेटिकोट तथा ऊनी कोट की व्यवस्था भी की जाए और इसके लिए देय राशि का अधतन भुगतान किया जाए, आशा कार्यकर्ताओं को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा अगर हमारी मांगों को सरकार नहीं सुनती है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
121 आशा कार्यकर्ता




