डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिले के सर्जन दिवस को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय के नेतृत्व में सदर प्रखंड के सेवनन पंचायत में कई जगहों पर के जिला सृजन दिवस पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।वृक्षारोपण का कार्यक्रम मनरेगा योजना के तहत किया गया। इस मौके पर स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव मौजूद थे ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में मनरेगा योजना से 176000 वृक्ष लगाने की योजना है अब तक 40,000 लगाए जा चुके हैं। आगे भी वृक्षारोपण लगाने का कार्य किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि जिला सृजन दिवस को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस मौके पर विधायक सुदय यादव ने कहा कि जिला सृजन दिवस के के मौके पर वृक्षारोपण किया जा रहा है वृक्षारोपण होने से इलाके में वर्षा अच्छी होगी आज वर्षा की स्थिति बेहद ही खराब है पूरा इलाका सुखाड़ की मार से त्रस्त है।

वाइट रिची पांडेय जिलाधिकारी जहानाबाद वाइट सुदय यादव विधायक राजद जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment