जनता भाजपा के कुटिल चाल को समझ चुकी है, सिखाएगी सबक – उमेश कुशवाहा

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

मगध प्रमंडल समीक्षा बैठक में गया पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

गया – मगध प्रमंडल समीक्षा बैठक में गया पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए की बैठक पर ध्यान देते हुए कहा कि उनका जो नारा है मोदी है तो मुमकिन है इस बार बिल्कुल फेल होने वाला है। एनडीए के द्वारा 36 पार्टी के महाजुटान पर तंज करते हुए कहा कि देश को जनता समझ चुकी है भाजपा को कुटिल चाल को भी समझ चुकी है। देश की जनता महा परिवर्तन चाहती है, महा परिवर्तन में हम लोगो ने हमारे नेता नीतीश कुमार ने उसकी शुरुआत की है। इसमें सभी लोग साथ दे रहे है, भाजपा चाहे जितना पार्टी जुटा ले उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता समझती है और समझ रही अब भाजपा का खेल खत्म हो चुका है। इसलिए भाजपा बैचन है नींद हराम हो चुका है।

बाइट – उमेश कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें