Search
Close this search box.

वैशाली में पूर्व मुखिया को बदमाशों ने मार दी गोली!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र रामपुर नौशहन गांव में 2 बीघा जमीन को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया को पीठ में गोली मार दिया है। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया है। परिजनों ने घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही औधोगिक थाने की पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घायल मुख्य गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत निवासी अनूप लाल राय का 52 वर्षीय पुत्र दिनेश राय बताया गया है। जो 4 से 5 मजदूर लेकर अपने केले की बागान में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे थे। तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल कुमार पिता संजय पासवान और शंभु सिंह आया और उन्हे गोली मारकर भाग गया। हालाकि गोली की आवाज होते ही खेत में काम कर रहे मजदूर सभी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए घायल पूर्व मुखिया को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दी गई है।

पूर्व मुखिया दिनेश राय ने बताया कि 2 बीघा जमीन को लेकर पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें