राजगीर जाना था, इसलिए प्रेस कांफ्रेंस से पहले बेंगलुरु से चल दिया था : नीतीश

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

विपक्षी दलों की बैठक में मेरे सारे सुझाव माने गए -नाराजगी की चर्चाओं पर सीएम ने दी सफाई

पटना : बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही सीएम नीतीश कुमार के पटना के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना लौटने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि राजगीर जाना था। इसलिए जल्दी लौट आया था। राजगीर में मलमास मेला में जाना था। पहले कार्यक्रम तय था। इस वजह से ही लौटा था। मेरे सारे सुझाव माने गए। सीएम नीतीश कुमारने कहा कि हम किसी बात से नाराज नहीं हैं, भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना। बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, तब हमने कहा कि हमें अब जाने दीजिए। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तब इसकी भी संभावना है कि कुछ और लोग भी गठबंधन में शामिल होंगे। बता दें कि बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले नीतीश कुमार लालू यादव और तेजस्वी के साथ लौट आए थे। जिसके बाद विपक्ष ने वार किया कि नीतीश कुमार को गठबंधन का नाम INDIA सही नहीं लगा और आपत्ति जताई थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें