नीतीश कुमार से राज्य तो संभल नहीं हा और चले हैँ देश सम्हालने – अश्विनी चौबे

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार वर्तमान समय में जो सपना देख रहे हैं वह सपना सपना ही है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से बिहार राज्य संभल नहीं रहा है और बिहार के सीएम नीतीश कुमार देश संभालने संभालने की बात कह रहे हैं। सीएम नतीश कुमार कह रहे हैं और लोकतंत्र खतरे मे हैं। नीतीश कुमार जिस महागठबंधन की गोद मे बैठे हैं वह महागठबंधन नहीं है बल्कि ठंग का बंधन है। बिहार की जनता नतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी। उक्त बातें राज्यमंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के मंत्री अश्वनी चौबे ने कैमूर जिले में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पटना में जिस तरह डाकबंगला चौराहा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। वह काफी निदनीय है। इस घटना में विधायक व सांसद को भी नहीं छोडा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। बिहार की जनता नीतीश कुमार से हिसाब लेगी। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा मंत्री ने कहा कि इसको लेकर भाजपा चुप नहीं रहेगी और इसको लेकर सड़क से सदन तक भाजपा अपनी आवाज उठायेगी।
वही आरजेडी के तरफ इशारों ही इशारों में कहां की लालू की पार्टी विचार धारा की पार्टी नहीं बल्कि परिवारवाद की पार्टी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें