Search
Close this search box.

फर्जी सिगरेट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सिगरेट बनाये जा रहे एक फर्जी कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड किया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चांद थाने की पुलिस ने की है। चांद थाने की पुलिस ने बिउरी गांव में सिगरेट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चांद थाने की पुलिस ने कंपनी व गोदाम से भारी मात्रा में सिगरेट बरामद की है। इसके अलावे पुलिस ने दो पिकअप भी जब्त किया है। साथ ही चांद पुलिस ने सिगरेट बनाने वाले विभिन्न तरह के सामान को भी बरामद करते हुए थाने ले जाया गया है। सिगरेट बनाने का काम बिउरी गांव के राहुल कुमार सिंह के मकान में किया जा रहा था। यहां सिगरेट बनाने की कंपनी लगाई गई थी। बताया जाता है मार्केट रेट वैल्य के अनुसार लगभग 20 करोड़ रुपए कि आकी जा रही है। यह मशीन व पीआरटी कंपनी के द्वारा वन 10 नाम के सिगरेट बनाया जा रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार अवैध सिगरेट धंधे बाज पुलिस को बताया कि उक्त कंपनी के प्रोपराइटर पवन कुमार है। कंपनी का रजिस्टेशन नंबर 10 सीएचजेडपीके 2076 जीजेड 7 बताया जा रहा है। वहीं चांद पुलिस ने प्रमाण पत्र, जीएसटी तथा आवश्यक दस्तावेज भी बरामद किया है। वहीं अन्य जानकारी के लिए काफी देर तक छापेमारी पुलिस द्वारा किया गया। चांद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान फर्जी कंपनी से 11 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी भभुआ के नेतृत्व में की गयी थी इसकी जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

Leave a Comment

और पढ़ें