कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
रोहतास जिले के कई गांव में झाड़-फूंक करा कर तब पहुंचे परिजन कैमूर के माटी डिहरा गांव फिर अस्पताल झाड़-फूंक के चक्कर में भाई-बहन की गई जान
रोहतास जिले के जोगवलिया गांव में जहरीला सांप के काटने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। वैसे दोनों की जान बच सकती थी, अगर वक्त रहते दोनों को अस्पताल ले जाया जाता, लेकिन परिवार झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे मृतक भाई-बहन रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगवलिया गांव निवासी वद्दु राम के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार जबकि 40 वर्षीय पुत्री शोभा देवी बताई गई है। जो कि शोभा देवी ससुराल घुसुका गांव से गुरुवार को अपने मायके आई हुई थी। वही शुक्रवार की सुबह 4 बजे मिट्टी के घर में खाट पर भाई बहन एक साथ सोया हुआ था। तभी एक जहरीला सांप आया और दोनों को काट लिया। उसके बाद परिजनों को जानकारी हुआ तो झाड़-फूंक के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र के रसनूआं गांव ले गए वहां और हालत बिगड़ने लगी तो उसके बाद डुमरा ले गए। डुमरा गांव के बाद झाड़-फूंक के लिए रोहतास जिले से कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव ले आया गया। हालांकि वहां भी स्थिति नहीं सुधरा तो उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा परिजन ले गए जहां से चिकित्सक ने भभुआ के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल के चिकित्सक श्यामाकांत ने दोनों भाई बहन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक में 10 साल का राहुल कुमार और 40 साल की शोभा देवी शामिल है। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सांप ने दोनों को उस वक्त डंसा, जब दोनों एक ही खाट पर सोए हुए थे। परिजनों द्वारा उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए कैमूर लाया गया। गया। तब तक उनके स्वास्थ्य में सुधार भी नहीं हुआ, तब शाम में भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर श्यामाकांत प्रसाद ने उन दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन शव को लेकर गांव चले गए।




