अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट–
फतुहा में दिनदहाड़े अपराधियों ने वृद्ध महिला की लूट के दौरान गला रेतकर की हत्या… वारदात के कई घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगों में फूटा गुस्सा
(फतुहा): इस वक्त की एक खबर पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के रायपुरा में एक वृद्ध महिला की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 11 बजे की है जहाँ वृद्ध महिला घर में अपने कामकाज में व्यस्त थी और इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय दर्पण देवी, पति: रामप्रवेश राय के रूप में हुई है। इस घटना के घटने के बाद लोगों द्वारा स्थानीय फतुहा पुलिस को सूचना दी गई, जहाँ पुलिस घटना के लगभग 3 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस तरह पुलिस के उदासीन रवैया देखने को मिला, जिसपर लोग काफी गुस्से में थे।इस घटना की सूचना फतुहा डीएसपी सियाराम यादव को जैसे ही मिली, तत्काल वे कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया और बताया प्रथम दृष्टया मामला लूट के बाद हत्या का लगता है और दोनों बिंदुओं पर जांच जारी है। अपराधियों ने महिला का सोने का चेन, अंगूठी और नगद लूटने के बाद महिला की हत्या कर फरार हो गए हैं। वही महिला के पति रिटायर्ड आर्मी आॅफिसर थे, जो उस वक्त घर से बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है व आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस तरह की दिनदहाड़े घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।




