बीजेपी विधायक लखेन्द्र रौशन ने सीएम डिप्टी सीएम की तुलना साँप और नेवला से की!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पातेपुर के बीजेपी विधायक लखेन्दर कुमार रौशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को सांप और नेवला से तुलना कर दिया है। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विषय में सब लोग कहता है बोलते कम है और करते ज्यादा है। उनके बगल में बैठेने वाले को भी डर लगता है उन्होंने कहा कि बगल में बैठे गंठबंधन के साथी को भी डर लगता है कि नीतीश कुमार जी बोलते कम है और दंशते ज्यादा है कही नीतीश कुमार जी दंश न लें। इसको लेकर गठबंधन को भी नीतीश जी को डर लगता है। और जो नेवला है वो इस स्थिति में पड़ा हुआ है की सांप जो अगर नेवला निगल लें और खाना चाहे तो वह न ही खा सकता है और नाही उगल सकता है और नही पचा सकता है। नेवला और सांप दोनों को श्राप है इसी लिए दोनों एक दूसरे से बचने के लिए एक दूसरे से डरता है और अपने आप को बचाब को लेकर बाढ़ में एक ही थम पर सवारी कर लिए है।

75 भारतीय जनता पार्टी का MLA ने 43 MLA वाला को भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री बना कर रखा है 18 वर्षों तक अब प्रधानमंत्री बनने चले है लेकिन इन्हें बिहार की कोई चिंता नही है। बिहार में चुनाव के समय बिहार में तेजस्वी यादव ने लोगों से 1000000 रोजगार देने का वादा किया था। नॉकरी के नाम पर शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों पर लाठी चलवाते हैं यह सारे विषयों में भारतीय जनता पार्टी जनहित में निश्चित रूप से 13 जुलाई को पटना के महात्मा गांधी मैदान में जन आंदोलन करेगी। और बिहार के कोने कोने से भाजपा कार्यकता इस आंदोलन में सक्रिय होकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment