प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने लगातार हथियार बरामद और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चला रही है इसी कड़ी में मटिहानी थाना पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार अभियान चलाया जिसमें हथियार बरामद करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पर शाहपुर कमाल थाना पुलिस रही जबकि तीसरे नंबर पर नगर थाना पुलिस हासिल किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास और एस कमाल थाना अध्यक्ष को उत्कृष्ट हथियार बरामद करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया वही पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि डायल नंबर 112 बेगूसराय पुलिस सूचना के 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्तियों की समस्या सुनकर निदान कर देता है इस सप्ताह में डायल 112 पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसको लेकर डायल 112 के तमाम पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डायल 112 के 36 चालक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस काम कर रही है विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग और छापामारी किया जा रहा है जिससे अपराध पर नियंत्रण पाया गया है अभी बेगूसराय जिले में 116% अपराध पर कमी पाया गया है आगे भी बेगूसराय पुलिस अपराध मुक्त, हथियार, मुक्त भयमुक्त, बनाने के उद्देश्य लगातार पुलिस काम करेगी आप सुनिए एसपी योगेंद्र कुमार क्या कहते हैं।
बाइट:-एसपी योगेंद्र कुमार बेगूसराय




