प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया सतीचौरा चौक की है। घायल युवक की पहचान बलिया नगर परिषद पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड 14 निवासी मनोज पासवान का पुत्र गौतम कुमार को बदमाशों ने घेर कर गोली मार दी। बताया जाता है कि मनोज पासवान का पड़ोस के शिव कुमार और राहुल पासवान के साथ मामूली विवाद था। इस विवाद को लेकर शिव कुमार और राहुल कुमार अपने कई सहयोगियों के साथ मनोज पासवान के घर पर पहुंचकर उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मनोज पासवान का आरोप है कि मारपीट में घायल होने के बाद उसकी पत्नी थाना पर भी गई जहां इलाज कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया और बाद में आवेदन देने पर कहा गया कि आपस में समझौता कर लो जिसके बाद वह वापस अपने घर पहुंचा और आरोपी के मां से आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कह ही रहा था कि इस बीच आरोपी शिव कुमार और राहुल कुमार ने उसके बेटे गौतम पासवान को सतीचौरा चौक पर गोली मार दी ।हालांकि गोली गौतम पासवान के सिर में छूकर निकल गई जिससे वह घायल हो गया। गोली से घायल गौतम कुमार को इलाज के लिए पहले बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।
बाईट- मनोज पासवान, घायल के पिता




