अमित कुमार की रिपोर्ट
खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह का बयान
*जदयू नेता हरिवंश सिंह से मुख्यमंत्री की देर रात मुलाकात पर जदयू कोटे से मंत्री लेसी ने कहा कि हरिवंश जी हमारे पार्टी के पुराने नेता है…पहले भी मुख्यमंत्री जी से उनकी मुलाकात होती रही है…हालांकि उन्होंने कल देर रात के मुलाकात पर कहा कि उन्हें कल रात के मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं है…
*तेजस्वी यादव पर सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने की मांग की है इसपर खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने कहा की बीजेपी दोहरा नीति अपनाती हैं…महाराष्ट्र में एनसीपी को तोड़कर अजीत पवार समेत 9 विधायको को मंत्री पद दिया है उन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप है ये बात खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही थी ….फिर भ्रष्टाचारियों को कैसे मंत्रिमंडल में शामिल किया….मंत्री लेसी सिंह ने कहा की बीजेपी दोहरा नीति अपनाती हैं…
बीजेपी नेताओं का कहना है की लालू यादव जदयू को तोड़ना चाहते हैं इसपर जदयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है,बीजेपी वाले सत्ता से बेदखल होने के बाद बौखला गए हैं….लालू जी हमारे महागठबंधन के नेता हैं वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे है….हमारे पार्टी के विधायक लालू जी से मिलते है तो आरजेडी के विधायक भी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करते रहते है…
बाइट_लेसी सिंह,खाद्य आपूर्ति मंत्री




