रवि शंकर शर्मा –
शनिवार की शाम मोकामा में पहुँचे चिराग पासवान ने कहा की जबतक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लेता चैन से नहीं बैठुँगा!
दरअसल चिराग पासवान वीर शिरोमणि बाबा चौहर मल के नवनिर्मित मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिये बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे थे! चिराग पासवान की एक झलक के लिये हजारों लोग आपा धापी करते नजर आए! इसी बीच चिराग ने किसी सेलिब्रिटी की तरह एंट्री लिया और लोगों का अभिवादन किया!
मोकामा के दरियापुर पंचायत में आयोजित बाबा चौहर मल मेला,मंदिर, उद्घाटन व प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में
चिराग पासवान ने नितीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उक्त बातें कहीं, इस दौरान चिराग पासवान जिंदाबाद और राम बिलास पासवान अमर रहे के नारे गूंजते रहे!
वर्तमान मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद और पूर्व मुखिया राजू प्रसाद, तथा बैजल पासवान की अगुआई में बाबा चौहर मल के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, बनारस से आए वेदज्ञ पंडितों की देख रेख में सम्पन्न हुआ!
डेस्क बाइट :- चिराग पासवान




