शिगुफा छोड़ने में माहिर नितीश ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर महागठबंधन नेताओं पर बनाया दबाव – आरसीपी सिंह

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


आरसीपी सिंह एंकर इंट्रो जहानाबाद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता आरसीपी सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाजार में भाव बनाने के लिए समय-समय पर सीगुफा छोड़ते रहते हैं शिगूफा छोड़ने में नीतीश कुमार माहिर हैं और गत दिनों राज्यपाल से हुई उनकी मुलाकात अपने गठबंधन के नेताओं पर दबाव बनाने को लेकर शिगूफा छोड़ी गई थी। अब एनडीए में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस मुंह से वापस आएंगे उसका जवाब तो उन्हीं को देना होगा ।आरसीपी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री अपने आपको बेचैनी जैसी बीमारी से ग्रसित मान रहे हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री से उनके दल के हैं अधिकांश विधायक नाराज चल रहे हैं और विधायकों को नाराज नाराजगी दूर करने के लिए वह बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से कोई खुश नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा का चुनाव इस बार पूरे देश में एकतरफा होगा। गांव का माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है ।प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ किसानों मजदूरों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पेंशन धारियों को मिल रहे हैं ‌पहले कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कहना था कि जो हम पैसा भेजते हैं उसका मात्र 15 पैसा ही एक रूपया में जमीन पर पहुंचता है। अब 100% पैसा डायरेक्ट लाभुक के खाता में जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से देश की जनता खुश है और यही कारण है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार समेत अन्य राज्यों का मतदाता एक एक सीट एनडीए गठबंधन को देने का काम करेंगे ।आरसीपी सिंह जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

बाइट आरसीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता

Join us on:

Leave a Comment