बेगूसराय बिजली की पोल में प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आने से युवक की मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बारिश के दौरान सड़क किनारे बिजली की पोल प्रवाहित हो रही बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना नगर थाना के नगर थाना के पास की है । बताया जाता है कि रतनपुर थाना क्षेत्र मियांचक तरबन्ना वार्ड 34 निवासी राम सागर साह का 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बारिश के दौरान थाना के सामने वाले रोड में दुकान किनारे से निकल रहा था तभी वह बिजली की पोल की चपेट में आ गया और सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । बताया जाता है कि सूरज कुमार मॉल में काम करता था और बारिश के दौरान ही थाना चौक के पास से गुजर रहा था और बिजली पोल की चपेट में आ गया और सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को उठाकर सदर अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि बारिश के समय बिजली के पोल में करंट आ गया जिससे एक युवक की जान चली गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के हड़ताली चौक पर शव के साथ सड़क को जाम कर दिया है कुछ ही देर बाद उस शव को खींचते थाना चौक पर थाना चौक ले जाकर जाम कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर
पुलिस ने जाम को खत्म करा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद 40 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार मौजूद।
बाईट- परिजन
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment