आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर जिला के शाहपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में नवनिर्मित स्टेडियम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया,रात में हो रही बारिश ने खेल मैदान की बाउंड्री बीती रात धराशायी हो गई, हलांकि किसी अप्रिय घटना की सुचना नहीं है, लेकिन स्टेडियम में बनी सीढ़ीनुमा चबूतरा चरों तरफ से दरक गई है, जिससे यहां खेलने वालों बच्चो में डर का माहौल बना हुआ है,
लाखों रूपए की लागत से बना शाहपुर का यह खेल मैदान
भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण बन गया है, निर्माण के महज २ से ३ वर्षो के अंदर ही यह धराशायी हो गया,बता दें की शाहपुर के एक मात्र इस खेल मैदान मेंआये दिन कार्यक्रम होते रहते है, जहां भारी भीड़ जमा होती है, भारी भरकम राशि खर्च होने के बावजूद जिस प्रकार से घटिया निर्माण किया गया है, समय रहते करवाई नहीं की गई तो आनेवाले समय में किसी बड़ी अनहोनी अप्रिय घटना को रोकना मुश्किल होगा




