उज्ज्वल प्रिन्स— (कटिहार)
कटिहार में वाहन चालक को गोली मारकर रुपया और मोबाइल की लूट, बरारी थाना क्षेत्र के डूमर मरघीया बांध के पास हुए इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बरारी थाना क्षेत्र के ही उचला रविदास टोला के रहने वाले कपिल देव चौधरी पिकअप वाहन लेकर लौट रहे थे, इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मोबाइल और नगद रुपया लूट लिया फिलहाल घायल कपिल देव का प्रारंभिक इलाज समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई हैं।




