ऋषिकेश की रिपोर्ट –
– डोमिसाइल नीति के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहारशरीफ में रैली निकाल कर विरोध जताते हुए सीएम और शिक्षा मंत्री का पूतला फूंका । जिसकी अध्यक्षता अजय कुमार द्वारा किया गया । शिक्षक अभ्यर्थी चन्दन राज पाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हमलोग शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, शिक्षक बहाली में सरकार जिस तेजी से यू टर्न ले रही है, अब सरकार की नीयत पर संदेह हो रहा है, सबसे ज्यादा कंफ्यूज़ अभ्यर्थी हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा क्या करें, पढ़ाई करें या अगले नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें। साथ ही साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बिहार के लोगो के लिए दस लाख नौकरी देने का वादा किए थे या पूरे भारत के लोगो के लिए । कल 1 जुलाई 2023 को इसी नियमवाली के विरोध में पटना गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा

बाइट।अभ्यर्थी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




