बंधन बैंक ने ग्राहक सुविधाओं और व्यापार में विस्तार के मद्देनज़र नई शाखा का किया शुभारंभ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भभुआ शहर में खुला बंधन बैंक का नया शाखा, लेनदेन में लोगों को मिलेगी सुविधा

कैमूर जिले के भभुआ शहर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 18 के भभुआ – मोहनियां पथ पर लल्लू भाई मॉल के समीप बुधवार को बंधन बैंक के नए शाखा को खोला गया। जिसके बाद यहां पर लोगों के लेन देने में काफी सुविधा होगी। शाखा के कर्मियों द्वारा नयी शाखा के विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एलडीएम कैमूर सुभाष चंद्रा व शाखा प्रबंधक नीरज कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि बंधन बैंक निजी क्षेत्र में एक विश्वसनीय बैंक बनकर सामने आया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे व्यापारियों ,उद्यमियों और किसानों को संस्था के साथ ऋण उपलब्ध कराने और ऋण के माध्यम से विकास की गति प्रदान करने में कारगर साबित होगा। इस दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया।मौके पर प्रकाश सिंह,प्रमोद कुमार चौबे,सर्वेश पटेल, परमिंदर कुमार,प्रमोद कुमार,मुरली कुमार ,रिंकी कुमारी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment