तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की गई जान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सीवों में तालाब में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत, परिजनों में पसरा मातम

तालाब में डूबने से एक दस साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गाँव में घटी है। जहां 10 वर्षीय बच्चा तालाब मे डूब गया और उसकी की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने बताया कि सिंवो गाँव के जीतेन्द्र सिंह का 10 वार्षिय पुत्र अपने छोटे भाई के साथ घर के पास ही खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से घर के पास ही तालाब मे डूब गया। ज़ब छोटे भाई ने इसकी सुचना घर वालो को दी। घर के सदस्यो के द्वारा पानी मे ढूंढ कर उसको पानी से बाहर निकला गया। जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भभुआ लाया गया। जहाँ पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गयी। इस दुःख की घड़ी मे परिवार से शोक सम्बेदना व्यक्त करने आया हूँ। इस दुःख की घड़ी मे हर तरह से परिवार के साथ खड़ा हूँ। मै मृतक के आश्रितों को सरकार से 4 लाख रुपया मुवावजा दिलाया जायेगा। मौके पर ब्रजेश राम धर्मेंद्र गोंड, सिवो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नचक सिंह, गोविन्द पटेल, मुन्ना सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment