कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सडक पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने रौंदा, मौत, सडक जाम
सडक पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफतार में जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा की बतायी जाती है। जहां सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ़्तार आ रहे बेलगाम ट्रक ने रौदे जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और सडक जाम कर दिया। इधर सडक जाम की सूचना लोगों द्वारा कुदरा थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद कुदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सडक जाम कर रहे लोगों को समझाया और उसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद कुदरा पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। सदर अस्पताल शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ट्रक की चपेट में आने से जिस व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत औरैयां गांव का परमहंस पासवान का पुत्र मिथलेश पासवान के रूप में की गयी है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




