दलित देश के रीढ़ की हड्डी, आबादी के हिसाब से मिले हिस्सेदारी – शकील अहमद खां!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना: अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के राज्यस्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि दलित देश के रीड की हड्डी है आबादी के हिसाब से डेमोक्रेसी में पूरी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए ।
यह संघर्ष लंबा चल रहा है और यह संघर्ष कब पूरा होगा जानकारी नहीं ।लेकिन संघर्ष जारी रहेगा ।
शकील अहमद खान ने नया पार्लियामेंट का नाम बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर होना चाहिए पूरे देशवासी के आदरणीय राष्ट्रपति को भी उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया गया।
इन सब के खिलाफ दलित पिछड़ा वंचित वर्ग एक साथ आ रहा है ।
विपक्षी दलों की बैठक को कम्युनिस्ट के द्वारा पीडीए नाम दिया जा रहा है इस पर शकील अहमद ने कहा सबकी अपनी अपनी राय है जब शिमला में बैठक होगी तो भी बृहत रूप से चर्चा होगी।
अपने-अपने प्रपोजल तो सभी पार्टियां दे ही सकते हैं।
अभी बैठक तो खत्म हुई है जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा साथ ही कहा की कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भी लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं।
बाइट:शकील अहमद खान, कांग्रेस विधायक दल नेता

Join us on:

Leave a Comment