आपातकाल का भयावह स्वरुप और मोदी का विकास कार्य जन जन तक पहुँचाना जरूरी – राजेंद्र गहलोत!

SHARE:

आरा / आशुतोष पाण्डेय

आरा/ देश में एक तरफ जहां विपक्ष अपनी एकता को मजबूत करने के लिए पटना में महा बैठक का आयोजन किया। वहीं दूसरी तरफ अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना अभियान छेड़ दिया है ।इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी ने आरा में 25 जून 1975 को हुए आपातकाल को याद करते हुए उसकी वर्षी मनाई ।इस अभियान में राजस्थान के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी आरा पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक भी की। इस दौरान राजेंद्र गहलोत ने बताया के 1975 के आपातकाल के दौरान हुए कार्यों को याद करने के लिए हम सभी यहां पहुंचे हैं, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।उन्होंने विपक्ष के महा बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष के 13 पार्टियां कभी भी एक मंच पर नहीं आ सकती क्योंकि सभी को अपनी-अपनी तमन्ना मजबूत करने की है। साथ ही साथ उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी पर किए गए टिप्पणी से यह जाहिर होता है कि उन लोगों ने राहुल गांधी को किनारे कर दिया है।गहलौत ने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मजबूत है और 2024 के चुनाव में वह पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाएगी।
 बाईट/-राजेन्द्र गहलौत(राज्यसभा सांसद)

Join us on:

Leave a Comment