जिलाधिकारी ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

_पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी ,मोतिहारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल ,रक्सौल का जायजा लेने पहुंचे ।
अनुमंडलीय अस्पताल, रक्सौल में लगभग 400 से 450 मरीज प्रतिदिन आते हैं ।
इस अस्पताल में आवश्यक दवा, एईएस,जेई वार्ड,डेंगू वार्ड,प्रसुतिगृह,शौचालय,पेयजल, बैठने,दो एंबुलेंस , जीविका दीदी की रसोई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है ।
सभी आशा फैसिलिटेर को निर्देश दिया गया की गर्भवती महिलाओं का समुचित इलाज अपने देखरेख में सुनिश्चित करें ।
रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत सभी सीएचसी, पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पीएचसी, सीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजनों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
बाइट :—- सौरव जोरवाल,जिलाधिकारी ,मोतिहारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें