भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से और बढ़ी परेशानी, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

भीषण गर्मी की मार झेलना मुश्किल सा लगने लगा है, एक तो ऊपर वाले ने तो जैसे सूरज को आग बोकड़ने की पूरी छूट दे दी हो तो दूसरी तरफ बिजली वाले ने बिजली की कटौती कर अपनी भड़ास निकाल रहे है या फिर जान बूझकर ऐसे भीषण गर्मी में बिजली के आंख मिचौली का खेल शुरू कर देते है, सरकार के दावे और हक्कीत की पोल खुल जाती हैं गर्मी के दिनों में , भले ही बिहार सरकार अपनी पीठ थपथपाए निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति को लेकर लेकिन हक्कीत ठीक उल्टा है, खास कर उतर बिहार के जिलों में और मुज़फ़्फ़रपुर में जिसे देखिये वही बिजली के आंख मिचौली वाली खेल पर सरकार और बिजली विभाग को कोसते नजर आ रहे है , ऊपर वाले गर्मी से राहत देने को तैयार नही है और बिजली वाले रिचार्ज कराकर भी इस भीषण गर्मी में राहत देने को तैयार नही है, हाय रे ये गर्मी भी पूरी बेशर्मी पर उतर आई है

Join us on:

Leave a Comment