ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहे युवक की जलकर दर्दनाक मौत

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली तार को बना रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के छोटका कटरा गांव में पटवन के लिए ट्रांसफार्मर पर बिजली बना रहे एक युवक की बिजली के चपेट में जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन इसकी सूचना पुलिस को दी है सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली तार बना रहे जिस युवक की मौत हुई है। उसकी पहचान छोटका कटरा गांव के दुखी यादव का 35 वर्षीय पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई है। धान के बीज डालने के लिए युवक पटवन करना चाह रहा था। लेकिन बिजली के ठीक नहीं रहने की वजह से बिजड़ा का पटवन मोटर से नहीं कर पा रहा था। जिसे देख बिजली मिस्त्री मुराहु यादव को बिजली बनाने को युवक ने कहा। लेकिन गर्मी का हवाला देकर मिस्त्री ने कहा की अपने से जोड़ दीजिये। हम शर्ट डाउन दे रहे है। इसके बाद भी युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली तार की मरम्मत करने लगा। तभी अचानक बिजली आ गई और उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें