प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने पंचायती करने आए उपसरपंच पति को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 2 की बताई जा रही है। घायल की पहचान साहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 8 निवासी बंगाली प्रसाद यादव का पुत्र चंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह अपने घर पर था उसी दरमियान उसी पंचायत के महेश तांती फोन करके विवाद सुलझाने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह विवाद को सुलझाने के लिए वार्ड नंबर 2 निवासी महेश तांती के घर पहुंचे। इस दौरान महेश तांती के घर के पास बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मारकर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के बेगूसराय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि गोली मारने वाला अपराधी कुछ दिन पहले शराब मामले मे जेल गया था। आरोपी जेल भेजने में उसे जिम्मेदार मानता है इसलिए वह गोली मारी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि 9 बजे रात्री में पंचायत करने के दौरान साहेबपुर कमाल निवासी चंदेश्वरी यादव को पीठ में साहेबपुर कमाल निवासी अमित कुमार द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। सुचना मिलने उपरांत थाना द्वारा सत्यापन किया गया है। जख्मी को इलाज हेतु बेगूसराय भेजा गया है। अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु छापामारी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अमित कुमार फरार बताया जा रहा है।वही दो अन्य वकील यादव,बिट्टू कुमार को पूछताछ के लिये थाना लाया गया है।अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।
बाईट- घायल
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय





