करंट की चपेट में आया सिंचाई कर रहा किसान, दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार

औरंगाबाद। खुदवां थाना क्षेत्र के खुदवां गांव में शुक्रवार की देर शाम करेंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक किसान की पहचान खुदवां गांव के ही अजय राम के रूप में की गई है।शनिवार की सुबह 8 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजन विजय ने बताया कि धान के बिहन की रोपनी चल रही थी। उसी के लिए अजय पानी पटाने की कोशिश में जुटा हुआ था।तभी 11 हजार की तार के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही इसकी मौत हो गई।इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।

Join us on:

Leave a Comment