पुराने ट्रक से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद, शराब माफिया के बड़े रैकेट का पर्दाफाश!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के सामने नहर खुदाई के दौरान पुराने एक ट्रक से एक ट्रक शराब की पेटियां बरामद हुई। आज सुबह बस पड़ाव के सामने नहर खुदाई के दौरान मजदूरों ने देखा कि एक पुराने ट्रक में शराब की बोतलें दिखाई दे रही है ,जिसकी सूचना तुरंत नगर थाना को दी गई ।वहीं पुलिस ने पहुंचकर देखा कि पुराने एक ट्रक पर सैकड़ों की संख्या में शराब की पेटियां लदी हुई थी जिसको बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर कब से यह शराब की पेटीयां ट्रक में छुपाई गई थी। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस की नींद उड़ गई है। वही शराब माफियाओं के एक बड़े कनेक्शन का पर्दाफाश भी हुआ है। 
बाईट/-पुलिस अधिकारी(नगर थाना आरा)

Join us on:

Leave a Comment