रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र में चोरी लूट और छिनतई की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है!
इसी क्रम में आज सरेशाम थानाक्षेत्र के औटा गाँव में कशिश ज्वेलर्स चलाने वाली विधवा महिला विभा देवी को उनके घर के सामने ही हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया और आराम से फरार हो गए!

उल्लेखनीय है की पति अरविंद कुमार की मृत्यु के बाद विभा देवी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती है!
जहाँ इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है ठीक वहीं सीआरपीएफ मोकामाघाट का कैम्प और गेट है, इतने सेंसिटिव जोन में इस तरह सरे शाम लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने प्रशासन के सामने चुनौती पेश कर दी है!
हालाँकि अब तक लाखों की लूट और चोरी के कई कांड हाथीदह थाना में दर्ज हो चुके हैँ जिसमें से किसी का भी पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर सकी है! पुलिस के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस घटना में भी निराशाजनक परिणाम की ही उम्मीद है, घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है!

वहीं घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन दल बल के साथ पहुँचकर छानबीन में जुटे जरूर नजर आये!
पीड़िता ने बताया 200 से 250 ग्राम सोने चांदी के जेवरात बैग में रखकर दुकान बंद कर बगल में ही घर जा रही थी की तभी बाइक सवार बदमाशों ने घर के अंदर कदम रखने से पहले ही उन्हें हथियार के बल पर लूट लिया और फरार हो गए, वहीं भागने के क्रम में बदमाशों का पिस्तौल गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है!

Byte :- ग्रामीण
Byte :- ग्रामीण
Byte : – पीड़िता विभा देवी




