रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के चेचर में जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने गुरुवार को शाम पहुंचे थे। जैसे ही तेजस्वी यादव ने जलापूर्ति योजना के शुभारंभ करके रामदौली खेल मैदान के सभा स्थल की ओर जा रहे थे तभी लोगों ने तेजस्वी यादव के सामने ही मोदी … मोदी … और जय श्रीराम .. बाबा बागेश्वर के नारे लगाने लगे। भाड़ी संख्या में लोगों ने तेजस्वी यादव के काफिले में घुसकर जय श्रीराम जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे लगाते दिखे। काफी मशक्कत के बाद है तेजस्वी यादव के काफिला सभा स्थल पहुंचा।
जहां तेजस्वी यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया है। तेजस्वी यादव ने राघोपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद डिग्री कॉलेज भी खोलने की बात कही है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज समेत कई जगह पर रात में हम छापा मारेंगे देखेंगे कौन ड्यूटी पर तैनात है कौन नहीं है। तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा किया कि जटवा से लेकर सैदपुर गणेश बिदुपुर नवानगर प्रकाशन चेचर तक घाट किनारे पक्की सड़क निर्माण किया जायेगा।
वैशाली जिला के 28 पंचायतों को भोजन में फंसाने की समस्या थी भूजल में आर्सेनिक की अधिक मात्रा में उपलब्धता कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती थी त्वचा रोग से शुरू होकर यह जानलेवा कैंसर रोग तक बीमारी कर देती थी इसीलिए बिहार सरकार ने तय किया कि विकसित बिहार का निश्चित स्वच्छ पेयजल के बिना पूरा नहीं हो सकता है




