रिपोर्ट:- अमित कुमार
नीतीश कैबिनेट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का इस्तीफा हो जाने के बाद जीतन राम मांझी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने खा हम सब दिन कहां है कि हम महागठबंधन में नहीं है। बल्कि हम नीतीश कुमार के साथ थे। महागठबंधन में रहे या ना रहे जो कोई इस पर कुछ कहता है तो फालतू बोलता है। वही ललन सिंह के बयान की छोटी दुकान का क्या फायदा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि – देखिए हम उनका सम्मान करते हैं, उनका जो भी इरादा रहा हो हमको उससे कोई मतलब नहीं है। लेकिन दुनिया के अब लोग समझ रहे हैं और साधारण शब्दों में क्या अर्थ होता है दुकान का लोग सब समझते हैं। ललन सिंह जी माफ करेंगे लेकिन खरीद-फरोख्त में वह लोग विश्वास करते हैं। उन लोगों ने शुरू से यही किया है। हम लोग कभी भी इन चीजों का समर्थन नहीं किए हैं। हम जनता के हित के लिए काम करते रहे हैं चाहे हम मुख्यमंत्री के रूप में ही क्यों ना रहे हैं। लेकिन अब पानी नाक से ऊपर बहने लगा तो हमने यह निर्णय लिया।
बाइट:-जीतन राम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार




