रिपोर्ट – संतोष तिवारी
2 दिन पूर्व जिस युवक की हो गई थी मौत, दाह संस्कार के बाद जिंदा वापस लौटा घर, कहा
अभी मरा नहीं, जिन्दा हूं मैं…मामला जान पुलिस भी रह गई हैरान
अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां दाह संस्कार के बाद एक शख्स अपने घर आ पहुंचा तो उसे जिन्दा देख घरवालों का माथा चकरा गया। सभी हैरान रह गए और दौड़ कर ‘मृतक’ को सीने से लगा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद हर शख्स के आँखों से ख़ुशी के आंसू निकल पड़े।
मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना इलाके के बभंगामा का है।। दो दिन पूर्व तेजू सहनी का शव भरथुआ चौर में मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के दो बेटों ने शव की शिनाख्त की और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार भी किया। वही मृतक के पुत्र प्रमोद सहनी ने अपने पिता को मुखाग्नि भी दिया। यहां तक बेटे होने का फर्ज निभाते हुए दुधमुंह का कार्य भी सम्पन्न कर ली गई।।
लेकिन एक फोन कॉल ले परिवार से लेकर पूरे गांव में सनसनी फैला दी।। और कहां मैं तेजू सहनी बोल रहा हूं। अभी जिंदा हूं मैं मरा नहीं, तुमने किस व्यक्ति का दाह संस्कार कर दिया।। जिसके बाद बाद धीरे-धीरे फैलने लगी।। और देर रात्रि तेजु सहनी अपने घर पहुंच कर सभी लोगों को जानकारी दी।। वही बेटे प्रमोद सहनी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।। और पुलिस ने सनहा दर्ज करवाया गया।।
वही इस मामले पर तेजू सहनी का कहना है।। पड़ोस का भाई रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई जिसके बाद बताया कि आपको तो मार कर फेंक दिया है और आपके बेटे ने तो दाह संस्कार कर दिया है।। जिसके बाद मेरा माथा चकरा गया।। और भागे-भागे अपने घर पहुंचा।। बेटे से पूछा कैसे लाश को पहचाने कि हमारा पिता जी का शव है।। । हम अभी जिंदा हैं, मरे नहीं हैं तुमने किस मरे हुए व्यक्ति का दाह संस्कार कर दिया, तुम्हारा पिता तो जिंदा है।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले पारिवारिक कलह के बाद जमीन जायदाद के सारे कागजात लेकर तेजू सहनी घर वालों को छोड़कर गुस्से में कहीं बाहर चला गया था। इसी बीच तेजू सहनी के घर छोड़ कर जाने के सदमे को उसकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और दुनिया छोड़ कर चली गई। जिसके बाद तेजू साहनी के बेटों ने अपनी माँ का दाह संस्कार किया। फिर कुछ दिनों बाद ही गांव के भरथुआ चौर में एक शव की सूचना पर दोनों बेटे पहुंचे। और शरीर की बनावट देखकर दूसरे व्यक्ति के शव को अपना पिता समझ कर एक बेटा होने के नाते दाह संस्कार भी किया और मुखाग्नि भी दी, यहां तक दुधमूह की भी प्रक्रिया संपन्न कर दी गई थी।
वही इस मामले पर डीएसपी मनोज पांडे का कहना है 2 दिन पूर्व एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसका शव चोर से बरामद की गई थी।। पीड़ित परिजन के शिनाख्त पर सब को सौंप दिया गया था उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया था।। 2 दिनों के बाद मृत्यु बात अपने घर वापस आया है ।। तेजू सहनी की मृत्यु की बात झूठी निकलीऔ।। र जानकारी दी है।। जो भी उचित करवाई होगी वह की जाएगी।।




