रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वही इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बछवारा थाना क्षेत्र शूरो वार्ड 13 सहनी टोला की है। मृतक युवक की पहचान गोविंदपुर 3 पंचायत के शूरो वार्ड 13 निवासी फूलचंद सहनी के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सहनी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जब बच्चों ने गड्ढे के समीप एक युवक के शव को देखा फिर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। तत्पश्चात ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी । राहुल कुमार का शव उसके घर के पीछे एक बगीचे के गड्ढे में बरामद की गई है। गौरतलब है कि 6 माह पूर्व ही राहुल कुमार अपने ही गांव के एक लड़की को भगाकर ले गया था और प्रेम प्रसंग में दोनों ने शादी की थी। मृतक ने पड़ोस के ही लड़की से शादी किया दोनों का रिश्ता आपस में चाचा भतीजी का था,स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बछवारा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई । इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लेकिन अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता कि आखिर किन लोगों ने राहुल कुमार की हत्या की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे मामले की सच्चाई क्या है। वही हत्या मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह इसकी सूचना मिली थी, तुरंत बछवाड़ा एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच की जा रही है!
एक 22 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। उसके चेहरे को देखने से भी ऐसा लग रहा है कि कोई लिक्विड डाल करके जला दिया गया और गड्ढे में शव फेंक दिया गया है । लाश को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, परिजनों से बातचीत की जा रही है उन्होंने अभी लिख करके नहीं दिया है लेकिन हमने आदेश दे दिया है एफ आई आर दर्ज करने का और इसमें एक बात जो निकल कर आई है वो है प्रेम प्रसंग! जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी!
बाइट: योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय




