पीएम ने वीसी के जरिये 70 हजार नियुक्ति पत्र का वितरण किया,43 जगह कार्यक्रमों का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया, इसको लेकर पटना में ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी कई नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। बता दे की रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 43 स्थानों पर किया गया इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के सभी विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों में भी नियुक्तियां की जा रही हैं।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए कहा आज 70000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है ये देश के लिए सौभाग्य है।

बाइट: गिरिराज सिंह , केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment