अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना में आज सोमवार को सीएम का जनता दरबार आयोजित किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूर दूर से आए फरियादियों की गुहार सुनते नजर आए कड़ी सुरक्षा के बीच जनता दरबार का आयोजन किया गया इस दौरान बारी-बारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरियादियों की गुहार सुनी और संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया बताते चलें कि प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार आयोजित किया जाता है जहां राज्य के कोने-कोने से लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचते हैं और मुख्यमंत्री के द्वारा समस्याओं को सुना जाता है और उसका त्वरित निष्पादन किया जाता है




