रिपोर्ट – अमित कुमार!
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर बिहार में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों की बैठक से पहले जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह यह बयान दिया कि चुनाव में जीतने के बाद प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। ललन सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तंज किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि जब बारात सज रही है तो दूल्हा भी तय होना चाहिए, बिना दूल्हे की बारात किसी को स्वीकार नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा कि बारात निकल गई तो और लड़की के दरवाजे पर पहुंचकर लड़की का चेहरा देखने के बाद तय होगा कि दूल्हा कौन होगा। जब बारात सज रही है तो दूल्हा भी तय होना चाहिए। जेडीयू के लोगों को डर है कि सिर फुटौवल हो जाएगा। कोई भी स्वीकार नहीं करेगा कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनें। जनता इस बात को जानना चाहेगी कि नरेंद्र मोदी का मुकाबला कौन करने वाला है। अगर हिम्मत है तो विपक्ष पीएम उम्मीदवार का नाम तय करें।




