नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने केंद्र पर जमकर हमला बोला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिवेशन भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बिना नाम लिए दोनों के खिलाफ जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि यह लोग अपने पार्टी का नाम लेते हैं ना ही अपने बड़े नेताओं का नाम लेते हैं केवल अपना गुणगान करते हैं जबकि केंद्र सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है उन्होंने कहा की बिहार में कितना भी काम हो रहा है लेकिन उसकी आलोचना की जा रही है और नया टेक्नोलॉजी आने के बाद इसी के जरिए लोग प्रचार करने में लगे हैं लेकिन हम लोग काम करने में लगे हैं कई बार लोग लड़ने लड़ाने की राजनीति करते हैं जबकि हम लोग संप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में विश्वास करते हैं और बिहार में फिर काम हुआ है सबको दिख रहा है!

Join us on:

Leave a Comment