रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
— बिहार के हाजीपुर में, लालू यादव की 76 वां जन्मदिन की अनोखी तस्वीर, RJD नेता और समर्थक बुलडोजर पर चढ़कर मनाया लालू यादव का जन्मदिन बुलडोजर पर ही केक कट किया और एक दूसरे के खिलाया, खूब लगाए लालू यादव जिंदाबाद के नारे और लंबी उम्र की प्रार्थना भी किए हैं, बुलडोजर पर लालू यादव की तस्वीर वाली बैनर पोस्टर लगाकर आरजेडी नेता और समर्थक अनोखे तरीके से बुलडोजर पर चढ़कर लालू यादव के जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं,

दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 76 वा जन्मदिन है , और आज पूरे बिहार में आरजेडी नेता और समर्थक के बीच खुशी की लहर, लालू यादव के जन्मदिन मनाने के लिए बिहार के हाजीपुर में आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव ने अनोखे तरीके से जेसीबी बुलडोजर पर चढ़कर लालू यादव की जन्मदिन मनाया है और जन्मदिन का बधाई दिया है , और गरीबों का मसीहा बताते हुए लंबी उम्र की कामना भी करते दिखे
बता दें कि अनोखे तरीके से लालू यादव के जन्मदिन मनाने वाले आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव है जो अक्सर अनोखे तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ हो या विपक्ष में रहने पर भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए जाने जाते हैं अक्सर एक से बढ़कर एक अनोखे तरीके अपनाकर कार्यक्रम करते हैं , एक बार फिर लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर हाजीपुर के भगवानपुर में बुलडोजर पर चढ़कर जन्मदिन मनाया है तस्वीरें सामने आने के बाद खूब वायरल भी होगी




