भोजपुर के बिहिया में बेकरी व्यवसाई की गोली मार कर हत्या के बाद बवाल

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहिया थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित हाई स्कूल के समीप शनिवार की देर रात बेकरी दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया, घटना से आकोषित लोगों ने बिहियां मुख्यालय के मेन बाजार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं, साथ ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे हैं, लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को घटनास्थल से भगा दिया है, पुलिस दूरी बनाकर नजर बनाये हुए हैं,

मृतक वार्ड नंबर 8 का निवासी था

मृत दुकानदार बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर 8 निवासी संतोष कुमार का 34 वर्षीय पुत्र कुमार मनोहर है, दुकानदार को अपराधियों ने गोली सीने के बीचो-बीच मारी है,
बिहिया थाना इंचार्ज उदय भानु सिंह ने बताया कि अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है, और दोनों एक ही बाइक पर बैठकर जगदीशपुर की ओर भाग निकले हैं,पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है,

मृतक की पत्नी बोली की ग्राहक को केक देकर आते हैं

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वह खाना खाकर घर से बाहर निकले और कहा कि मैं ग्राहक को केक देकर आता हूं, इसके बाद वह भी खाना खाकर थाली रखने जा रही थी, तभी उसके पति ने चिल्लाते हुए कहा कि मुझे गोली मार दी, गोली लगने के बाद वह दौड़ कर सड़क की ओर उनके पीछे भागे, लेकिन दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले,इसके बाद परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए,जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया,

पुलिस अधीक्षक ने कहाँ की टीम गठित कर दी गई है, अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की बिहिया थाना अंतर्गत एक केक दुकानदार को बाइक से आए दो अपराधियो ने घर में से बुलाकर गोली मार दी, घटना रात्रि करीब 11-12बजे के बीच की है, घटना के कारण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है,टीम प्रयासरत है, कि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाए तथा घटना का कारण पता चल सके,घटना के कारण के लिए कुछ बातें पता चली है, लेकिन अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, एसपी ने बताया की मारने वाले अपराधी बाइक पर आए और केक मांगा, जब वह अपनी दूकान से केक लाने जा रहा था, तभी उसे गोली मार घटना का अंजाम दिया

Join us on:

Leave a Comment