ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली। जिले के गरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अर्रा गांव से 7 जून से गायब हुए एक 11 वर्षिय एक तीसरा वर्ग का छात्र का शव मक्के की खेत से संदिग्ध हालात में पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है। शव काफी पुरानी थी और उससे दुर्गध आ रहा था। शव देखने से यह प्रतीत होता है की छात्र की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दी है और हत्या मामलें में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मृतक 11 बर्षीय छात्र विशुनपुर अर्रा गांव निवासी राजीव भगत का पुत्र सूजीत कुमार बताया गया है। जो अपने छोटे भाई के साथ बीते 7 जून को स्कूल गया था। लेकिन उसके छोटे भाई ने लॉन्च टाइम में ही घर आ गया था लेकिन मृतक छात्र सुजीत स्कूल से बुक लेने के लिए रुक गया था। छुट्टी के समय जब घर के लिए निकला ही था तभी उसको अगवा कर ली गई थी।
दस दिन पहले मिली थी अपहरण की धमकियां
मृतक छात्र के चाचा दीपलाल भगत ने बताया कि 7 जून को उसके भतीजा स्कूल गया था लेकिन स्कूल से वापस नहीं लौटा था स्कूल से ही गायब हो गया था हालांकि परिजनों ने उसे काफी खोजबीन किया नहीं मिलने के कारण गौरौल थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी थी। लेकिन चार दिन बाद शव स्कूल से 100 मीटर दूर मक्के की खेत में डेडबॉडी मिला था। छात्र का पैर और गर्दन कटा हुआ था आंख निकाली हुई थी और सीने पर भी चाकू का निशान मिला है। उसने कहा कि 10 दिन पहले गांव के ही उपेंद्र पासवान ने 10 दिन पहले गुमान तोड़ देंगे और अपहरण करने की धमकियां दी थी।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में गरौल थाना के एसआई बिदुर कुमार ने बताया कि विशुनपुर अर्रा गांव में एक डेडबॉडी मिला है। जो हत्या किया हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले थाने में अपरहण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।




