चिराग ने हाजीपुर सीट पर दावा ठोका पारस बोले किसी कीमत पर नहीं छोड़ूँगा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट –

— चिराग ने कहा , मुझे चाहिए हाजीपुर की सीट – चाचा पारस ने कहा किसी कीमत पर नहीं छोडूंगा
— चाचा भतीजे की पोलिटिकल लड़ाई .. फाइनल ओवर में

2024 के लोकसभा चुनाव के नजदीक आते आते , राजनितिक टूर्नामेंट अब फाइनल दौर में पहुंचता दिख रहा है ….

चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस की पोलिटिकल लड़ाई भी अब फाइनल दौर में दिख रहा है ….

चाचा पशुपति पारस से पार्टी और पिता की विरासत की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान ने कल खुलकर … रामविलास पासवान की परम्पगत सीट और चाचा पारस की संसदीय सीट हाजीपुर पर अपनी
दावेदारी ठोक दी तो … चाचा पारस ने भी खुल कर कह दिया की … हाजीपुर के लोगो का आशीर्वाद मेरे साथ है …. हाजीपुर के लोगो ने मुझे 2.5 लाख वोटो से जिताया है , मुझे मंत्री बनाया …. रामविलास ने दी है मुझे हाजीपुर की सीट दी है , मुझे हाजीपुर की सेवा के लिए चुना था … ऐसे में हाजीपुर की सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं है ….

रामविलास पासवान की मौत और लोजपा में टूट के बाद से ही पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच राजनितिक द्वन्द जारी है …. पार्टी में टूट के बाद सभी 5 सांसदों को लेकर पशुपति पारस ने भतीजे चिराग को निहत्था कर दिया और केंद्र में मंत्री बन गए , तो चिराग पासवान लगातार अलग थलग दिखे …

चिराग पासवान लगातार बिहार में नितीश के खिलाफ मोर्चा खोले दिखे लेकिन बावजूद इसके NDA से दूर दिखे … अपनी पार्टी और पिता की राजनितिक विरासत के लिए अपनी इस निर्णायक लड़ाई में चिराग ने अब चाचा से सीधी लड़ाई का एलान कर दिया है …

बिहार में लोकसभा की 6 आरक्षित सीट है , जिसमे से हाजीपुर और जमुई सहित 3 सीटों पर पासवान परिवार सांसद है …. बेशक पशुपति पारस हाजीपुर से सांसद है ,NDA में शामिल है और केंद्र में मंत्री है .. लेकिन बताया जा रहा है की NDA के संपर्क में … सीट शेयरिंग के फार्मूले में चिराग अपने पिता की परम्परागत सीट और चाचा के संसदीय सीट हाजीपुर की मांग पर अड़े है ….

भतीजे चिराग के प्लान और एलान के बाद … चाचा पारस ने भी अब साफ़ साफ़ एलान कर दिया है की हाजीपुर की सीट वे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे …

ऐसे में पशुपति पारस और चिराग पासवान को एक साथ साध रहे NDA नेताओ के लिए बड़ी मुश्किल का भी दौर दिख रहा है …

चिराग ने जंहा सीधे सीधे … चाचा की संसदीय सीट पर ही निशाना साध लिया है .. वंही चाचा पशुपति पारस भी भतीजे चिराग के लिए निर्णायक लड़ाई कादम भरते दिख रहे है …. फाइनल ओवर में पहुंचे इस पोलिटिकल लड़ाई के बाद एक बात तो साफ़ है की लोजपा के अंदर और बाहर अब चचा भतीजे के बीच निर्णायक लड़ाई का दौर शुरू हो गया है …

पशुपति पारस कल देर रात भगवानपुर में अपने एक समर्थक को पंचायत चुनाव में जीत के बाद बधाई देने पहुंचे थे ….

बाइट — पशुपति पारस — राष्ट्रीय लोजपा
रामविलास ने दी है मुझे हाजीपुर की सीट , मुझे हाजीपुर की सेवा के लिए चुना था
हाजीपुर के लोगो का आशीर्वाद मेरे साथ – मुझे 2 . 5 लाख वोटो से जिताया है , मुझे मंत्री बनाया , नहीं छोडूंगा हाजीपुर

Join us on:

Leave a Comment