रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर से महुआ थाने के पुलिस अधिकारी ने एक विवाहिता की शव को संदिग्ध परिस्थिति में बरामद कर बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि विवाहिता की हत्या दहेज प्रताड़ना को लेकर किया गया है। साथ ही विवाहिता की एक डेढ़ साल की पुत्री को लेकर ससुराल वाले सभी घर में कुंडी लगाकर फरार है लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरी बेटी को मत मारो 1 महीने का समय तो जमीन बेचकर बाइक और सोने की लॉकेट दूंगा
मृतका के सहदेई ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी पिता रविंद्र राय ने बताया कि अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी पिछले तीन साल पहले महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी देवीलाल के पुत्र मुकेश राय से किया था। शादी में इकच्छानुसार समान भी दी थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन उसके दामाद और घर वाले ने सोने की हनुमान जी की लॉकेट और बाइक की डिमांड कर दिया था। मृतका के पिता ने अपनी लाचारी बयां करते हुए कहा था कि मेरी पुत्री के साथ मारपीट नही कीजिये और एक महीने का महोलत दीजिए जमीन बेचकर बाइक और हनुमान जी की लॉकेट दे दूंगा। इसके बावजूद भी विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट करने लगा था। इसी दरमियान बुधवार को उसकी शव कमरे में बेड से मिला था।
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि मुकुंदपुर गांव में बंद कमरे में विवाहिता कि शव होने की सूचना मृतका के मायके वालों के द्वारा दिया गया था। जिसके आधार पर हम लोग घटनास्थल से पहुंचकर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है। मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर छापेमारी कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।




