राजधानी में दो सिपाही से पिस्टल लूटे जाने का खुलासा, महिला समेत 8 गिरफ्तार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट!

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 1 जून को सिपाही के कमरे में घुसकर अपराधियों के द्वारा पिस्टल लूटे जाने के मामले का खुलासा हो गया है. इस मामले में 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है।. मामले में कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. पटना के एसएसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया है. पटना के एसएसपी ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया कि एक महिला ने कुछ अपराधियों को एक शख्स के बारे में जानकारी दी कि उसके घर बहुत पैसा है अपराधी उस पते के आधार पर गलत जगह पहुंच गए और वहां पिस्टल देख उसे लूट लिया हथियार के बल पर पिस्टल लूटा गया। उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला के साथ साथ 8 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

बाइट राजीव मिश्रा एसएसपी पटना

फीड एसएसपी खुलासा.

Join us on:

Leave a Comment