जिलाधिकारी ने नहर एवं बराज का किया निरिक्षण!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया निरीक्षण

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार के द्वारा इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का निरीक्षण किया गया और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला अंतर्गत सिंचाई की व्यवस्था एवं कैमूर जिले के समस्त नहरों को प्राप्त होने वाले पानी के जल स्रोतों की जानकारी करने हेतु इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा खरीफ के मौसम में ससमय पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं पानी को टेल इंड तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नहरों की साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार मरम्मती का कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियंता सिंचाई प्रमंडल,सभी कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment