नालंदा में बदमाशों ने घर पर चढ़कर की दर्जनों राउंड फायरिंग, युवक को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा — रहुई थाना क्षेत्र इलाके के बलिया बीघा गांव में मामूली से विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर 20 राउंड गोलीबारी की। जिससे दो गोली घर पर मौजूद संजय चौधरी को लग गई। घटना के संबंध में संजय चौधरी की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग संजय चौधरी के घर के आगे बने सीढियों के पास नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसका संजय चौधरी और बेबी देवी ने मना किया तो दबंगों ने दर्जनों की संख्या में घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दबंगों के द्वारा करीब 20 राउंड गोलीबारी की घर की गई। पहले दबंगों ने संजय चौधरी की पत्नी के साथ मारपीट की उसके बाद संजय चौधरी के भी पैर में दो गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। इस गोलीबारी की घटना के बाद बलिया विगहा गांव लोग काफी सहमे हुए हैं।

बाइट।बेबी देवी जख्मी की पत्नी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment